दुर्ग

‘ऑपरेशन विश्वास’ का बड़ा एक्शन: दुर्ग पुलिस ने 11 थाना क्षेत्रों में मारी रेड, 21 शराब तस्कर गिरफ्तार, 590 पौवा शराब जब्त

दुर्ग मुख्य बिंदु :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

संक्षिप्त विवरण :

इसी अभियान के तहत दिनांक 17.07.2026 एवं 18.07.2026 को थाना नंदिनी नगर, उतई, जामगांव (आर), अमलेश्वर, जामुल, पद्मनाभपुर, नेवई, पुलगांव, दुर्ग, धमधा एवं सुपेला क्षेत्र के 18 पृथक-पृथक स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 590 पौवा अवैध शराब, ₹60,550 शराब बिक्री की राशि तथा अपराध में प्रयुक्त 09 दुपहिया वाहन (स्कूटी एवं मोटरसाइकिल) जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपीगण अवैध रूप से शराब का परिवहन कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री कर रहे थे। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से एक साथ दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण :

1. प्रमिला बाई, उम्र 38 वर्ष, विरेभाठ, नंदिनी नगर

2. जागेश्वर प्रसाद गायकवाड़, उम्र 29 वर्ष, ग्राम कोमा रनचिरई, उतई

3. सतीश कुमार यादव, उम्र 26 वर्ष, पण्डोर, उतई

4. रूपनारायण वर्मा, उम्र 59 वर्ष, पण्डोर, उतई

5. राजकुमार ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, पण्डोर, उतई

6. सुमन विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, पण्डोर, उतई

7. देवेन्द्र कुर्रे उर्फ गोलू, उम्र 41 वर्ष, परसाही, उतई

8. लीलाधर साहू, उम्र 43 वर्ष, बावापारा, उतई

9. बसंत ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, बावापारा, उतई

10. कुनाल उर्फ कुन्दन साहू, उम्र 35 वर्ष, कुमली, जामगांव (आर)

11. तिलक सिंगौर, उम्र 20 वर्ष, ग्राम संकरा, अमलेश्वर

12. तोप सिंह, उम्र 45 वर्ष, ग्राम ढौर, जामुल

13. तन्नू झा, उम्र 22 वर्ष, कसारीडीह, पद्मनाभपुर

14. बब्बर मरकाम, उम्र 24 वर्ष, कसारीडीह, पद्मनाभपुर

15. विजय तेलासी, उम्र 35 वर्ष, देवार बस्ती, नेवई

16. सोमेश चन्द्राकर, उम्र 22 वर्ष, चन्दखुरी, पुलगांव

17. मुकेश चौधरी, उम्र 38 वर्ष, बघेरा, दुर्ग

18. हरीश सारथी, उम्र 30 वर्ष, सारथी मोहल्ला, दुर्ग

19. नोहर निषाद, उम्र 39 वर्ष, दानीकोकड़ी, धमधा

20. ओमकार तिवारी, उम्र 40 वर्ष, सिरनाभाठा, धमधा

21. कन्हैया चौहान, उम्र 32 वर्ष, चिंगरीपारा, सुपेला

जप्त सामग्री :

1. 590 पौवा अवैध शराब।
2. शराब बिक्री की राशि ₹60,550।
3. अपराध में प्रयुक्त 09 दुपहिया वाहन (स्कूटी एवं मोटरसाइकिल)।
4. कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹4,50,550।

सराहनीय कार्य :

उक्त संयुक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर, उतई, जामगांव (आर), अमलेश्वर, जामुल, पद्मनाभपुर, नेवई, पुलगांव, दुर्ग, धमधा एवं सुपेला के थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों, पुलिस स्टाफ एवं साइबर/पेट्रोलिंग टीमों की समन्वित एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों के विरुद्ध निरंतर सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button