दुर्ग

अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते आरोपी को धमधा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 04.08.2026 को थाना धमधा पुलिस की टीम अपराध विवेचना एवं जुर्म-जरायम अभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरहापुर तिराहा चौक के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर मिले संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतु राम वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम घोटवानी, थाना धमधा, जिला दुर्ग बताया।

विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में 30 नग पौवा अंग्रेजी गोल्डन गोवा व्हिस्की (प्रत्येक 180 मि.ली.), कुल 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,600/- है, बरामद हुई। नियमानुसार नमूना सुरक्षित कर शेष शराब को सीलबंद कर जप्त किया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 216/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना का कारण :

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन एवं कब्जे में रखना।

घटनास्थल :

ग्राम बरहापुर तिराहा चौक के पास, रोड किनारे, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. संतु राम वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम घोटवानी, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 30 नग पौवा अंग्रेजी गोल्डन गोवा व्हिस्की (प्रत्येक 180 मि.ली.)
2. कुल 5.400 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब।
3. अनुमानित कीमत ₹3,600/-।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक सत्यवान सिंह राठौर एवं आरक्षक श्वेत साहू (क्रमांक 835) की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा विक्रय संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button