दुर्ग

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार – विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग । सावन माह के पावन अवसर पर आज *दुर्ग रेलवे स्टेशन* में *बोलबम कांवड़िया परिवार, गंजपारा दुर्ग* के शिवभक्तों को *बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर* की पवित्र कांवड़ यात्रा के लिए विधायक ललित चंद्राकर ने शालीमार एक्सप्रेस से रवाना कर मंगलकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल हो तथा बाबा बैद्यनाथ का दिव्य आशीर्वाद सभी पर बना रहे।”

उन्होंने कहा कि *”सावन का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति हमारी आस्था का जीवंत प्रतीक है। कांवड़ यात्रा के माध्यम से शिवभक्त कठिन मार्ग तय कर भी आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”*

इस दौरान कांवड़िया परिवार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। जयकारों के साथ *”बोल बम! हर-हर महादेव!”* के उद्घोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button