छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने कीमती एल्युमीनियम तार चोरी के मामले में दो फरार आरोपी चोरों को गिरफ्तार किया

दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की घटना दिनांक दिनांक 06/10/2025 के रात करीबन 10:00 से दिनांक 07/10/2025 के सुबह करीबन 08/00 बजे के ग्राम हिंगनाडीह गोदाम मे रखे एल्यूमिनियम के बिजली वायर का 02 अलग अलग कंडक्टर ड्रम बंडल से बिजली वायर को काटकर कोई अज्ञात चोर के द्वारा ACSR RABBIT कंडक्टर करीबन 2500 मीटर वजनी 535 कि0ग्रा0 तथा ACSR Zebra कंडक्टर करीबन 900 मीटर वजनी करीबन 1458 कि0ग्रा0 को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपियो की पता तलाश पर आरोपी 01. बिल्लू उर्फ धनेश ठाकुर पिता अजय ठाकुर उम्र 21 साल साकिन कबीर कुटी के सामने मुरक्टटा स्कूल के पास केम्प 2 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0 02. फनेन्द्र कुमार साहू उर्फ कृष पिता संतोष कुमार साहू उम्र 19 साल साकिन मकान नंबर 257 वार्ड क्रमांक 22 जे0पी0 नगर श्रवण किराना स्टोर्स के पास केम्प 02 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0 को गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपियो के कब्जे से मशरूका जप्त कर आरोपियो को विधिवत गिरप्तार माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड मे भेजा गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button