‘मन की बात’ देश के गुमनाम नायकों और नवाचारों को समर्पित : सुरेंद्र कौशिक

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता प्राप्त कार्यक्रम ‘मन की बात’ के मासिक प्रसारण की 136वीं कड़ी रविवार को दुर्ग के सभी स्थानों पर भाजपा की जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र व बूथ इकाइयों में पूरे उत्साह के साथ सुनी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा , महापौर अलका बाघमार ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पदमा देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में चुपचाप समाज सेवा और नवाचार में जुटे नायकों को सामने लाने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के इस मासिक सम्बोधन से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- चाहे जल संरक्षण की बात हो, पारंपरिक कलाओं का संरक्षण हो या फिर स्टार्ट-अप्स के जरिए युवाओं का सशक्तीकरण, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच ने हर वर्ग को प्रेरित किया है। ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा से राज्य के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
जिला कार्यालय में मन की बात श्रवण करने वालों में जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, मंत्री गायत्री वर्मा नवीन पवार, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी सह प्रभारी कंचन सिंह आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहसंयोजक उमेश गिरी राजेश राजपूत विक्रम ठाकुर संजय शुक्ला प्रीति राजपूत लेखिका आढतिया हिमांशु सिंह तेखन सिन्हा आशुतोष यादव महेश सर्वा उपस्थित थे।




