जी.ई. रोड स्थित खंडहर पावर हाउस में अवैध रूप से नशीली दवाई बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 26.07.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जी.ई. रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे खंडहर पावर हाउस परिसर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई का विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 500 नग (NRX) ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- तथा बिक्री की नगद राशि ₹550/- कुल जुमला ₹2,00,550/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 514/2026 पंजीबद्ध कर धारा 22(सी), 27A एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी सुनसान एवं खंडहर क्षेत्र में ग्राहकों को बुलाकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध विक्रय कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।
घटनास्थल :
जी.ई. रोड, हीरो शोरूम के पीछे स्थित खंडहर पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. कमल थापा, उम्र 29 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, मिलन चौक के पास, कैम्प-02, भिलाई।
2. प्रदीप साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी ढोलक पारा, न्यू गणेश चौक, कैम्प-02, भिलाई।
3. शहनवाज आलम उर्फ बिन्नी, उम्र 26 वर्ष, निवासी शारदा पारा, गांधी चौक, शर्मा आटा चक्की के पास, कैम्प-02, भिलाई।
जप्त सामग्री :
1. 500 नग (NRX) ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG नशीली टैबलेट।
2. नगद बिक्री रकम ₹550/-।
कुल जुमला कीमत : ₹2,00,550/-।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित सूचना संकलन, योजनाबद्ध घेराबंदी एवं प्रभावी रेड कार्रवाई सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार की किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




