अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,महिला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 28.06.2026 को चौकी नगपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दमोदा पारधी पारा में एक महिला अपने घर के सामने गौठान के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा महिला को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने उरला, दुर्ग एवं मोहन नगर बायपास स्थित शासकीय शराब दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 607/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल :
घर के सामने गौठान के पास, ग्राम दमोदा पारधी पारा, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. रायपुरहीन पवार, उम्र 58 वर्ष, निवासी दमोदा पारधी पारा, चौकी नगपुरा, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. देशी मसाला शराब शोले के 35 पौवा (कुल 6.300 बल्क लीटर)
2. शराब बिक्री की नगदी राशि ₹560/-
3. कुल जप्त मशरूका कीमत ₹4,060/-
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खेलन साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक वेदप्रकाश साहू, आरक्षक महेन्द्र साहू एवं महिला आरक्षक अंकिता सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




