दुर्ग

धारदार हथियार लेकर घूम रहे व्यक्ति पर भिलाई नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 26.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एल.आई.सी. झोपड़ी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार हथियार लेकर भीड़ में घूम रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

उक्त मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूमना।

▪️ घटनास्थल :

सेक्टर-06, एल.आई.सी. झोपड़ी बिल्डिंग के पास, भिलाई नगर।

▪️ आरोपी का नाम :

1. मोहम्मद सलाउद्दीन, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर-06, एफ मार्केट, भिलाई नगर।

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक अथवा सार्वजनिक आयोजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से धारदार हथियार रखने अथवा लेकर घूमने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button