नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी, अवैध शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस ने दिनांक 26.06.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर दो पृथक-पृथक स्थानों पर कार्रवाई की। प्रथम कार्रवाई उतई-उमरपोटी रोड तालाब किनारे की गई, जहां एक व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG 07 BE 5269 से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री करते हुए पाया गया। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शोले शराब, बिक्री की नगदी राशि एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई।
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई उतई बायपास रोड स्थित मोहर पेड़ के नीचे की गई, जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते मिला। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शोले शराब एवं बिक्री की नगदी राशि 120 रुपये जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 326/2026 एवं 327/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल :
1. उतई-उमरपोटी रोड तालाब किनारे, उतई।
2. उतई बायपास रोड, मोहर पेड़ के नीचे, उतई।
▪️ आरोपी का नाम :
1. शत्रुहन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. घनश्याम जांगड़े, उम्र 61 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 32 पौवा देशी मसाला शोले शराब (5.76 बल्क लीटर), कीमत लगभग ₹3,200।
2. एक स्कूटी क्रमांक CG 07 BE 5269।
3. शराब बिक्री की नगदी राशि।
4. 30 पौवा देशी मसाला शोले शराब (5.40 बल्क लीटर), कीमत लगभग ₹3,000।
5. शराब बिक्री की नगदी राशि ₹120।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि नरेंद्र सोनी, मदनलाल साहू, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




