दुर्ग

धमधा नाका मंडी क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 22.06.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि धमधा नाका मंडी, दुर्ग के पास दो व्यक्ति अपने पास रखे धारदार हथियार को लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक बटनदार स्टील का धारदार हथियार बरामद हुआ। आरोपियों द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के धारदार हथियार रखने एवं सार्वजनिक स्थान पर उसका प्रदर्शन कर लोगों में भय उत्पन्न करने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 336/2026 एवं 337/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार का प्रदर्शन कर आम लोगों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करना।

▪️ घटनास्थल :

धमधा नाका मंडी के पास, दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ चिन्टू, उम्र 26 वर्ष, निवासी तितुरडीह, भगत सिंह स्कूल के पास, दुर्ग, थाना मोहन नगर।

2. सोहेल खान उर्फ बाबू, उम्र 23 वर्ष, निवासी केजीएन चौक, केलाबाड़ी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर।

▪️ जप्त सामग्री :

1. दो नग बटनदार स्टील के धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की पेट्रोलिंग टीम एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button