दुर्ग

सड़क पर खतरनाक स्टंट कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला युवक गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में किया गया पेश

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 20.06.2026 को थाना सुपेला पुलिस को व्हाट्सएप सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें “स्मार्ट बच्चा युवराज सोनी” नामक आईडी से एक युवक द्वारा बिना नंबर की मोटर साइकल को सार्वजनिक सड़क पर तेज गति, लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुए स्टंट करते देखा गया। उक्त कृत्य से वाहन चालक स्वयं एवं सड़क पर आने-जाने वाले अन्य व्यक्तियों की जान-माल को खतरा उत्पन्न होना पाया गया।

वीडियो की जांच एवं पहचान के दौरान आरोपी युवराज सोनी को चिन्हित किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी द्वारा सदर क्षेत्र में मोटर साइकल से स्टंट कर राहगीरों को भयभीत किया जा रहा था। स्थानीय नागरिकों द्वारा समझाइश देने पर आरोपी विवाद एवं झगड़ा करने पर आमादा हो गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक शांति भंग होने की संभावना उत्पन्न हो गई थी।

मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 880/2026 धारा 125, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के आचरण एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा इस्तगासा क्रमांक 121/2026 तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रदर्शन करने एवं सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट करने की प्रवृत्ति।

▪️ घटनास्थल :

सदर क्षेत्र, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. युवराज सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, मिनीमाता चौक, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साइकल (बिना नंबर)।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला पुलिस की टीम एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित जांच कर आरोपी को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट, रेसिंग एवं खतरनाक वाहन संचालन से बचें। ऐसे कृत्य स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन के लिए जोखिमपूर्ण हैं। यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button