मोबाइल झपटमारी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, 05 आरोपी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
चौकी अंजोरा क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी एवं लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की गई। प्रथम प्रकरण में दिनांक 06.06.2026 की रात्रि महमरा शिवनाथ नदी एनीकेट पर प्रार्थी के साथी के हाथ से मोबाइल झपटकर विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया तथा चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया। द्वितीय प्रकरण में दिनांक 17.04.2026 की रात्रि रसमड़ा हाईवे रोड पर राहगीर को रास्ता पूछने के बहाने रोककर उसकी शर्ट की जेब से दो मोबाइल फोन एवं एटीएम कार्ड झपट लिया गया था।
घटना के बाद आरोपियों ने प्रार्थी को धक्का देकर फरार हो गए थे। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरणों की विवेचना जारी है।
▪️ घटना का कारण : राहगीरों एवं एकांत स्थानों पर मौजूद व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटमारी एवं अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से अपराध कारित करना।
▪️ घटनास्थल :
1. महमरा शिवनाथ नदी एनीकेट, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
2. रॉयल ग्रीन होटल के सामने हाईवे रोड रसमड़ा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण :
1. यश कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग।
2. प्रशिक्षित सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीपक नगर, दुर्ग।
3. संदीप कौशल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिकोला भाटा, दुर्ग।
4. ध्रुव वैश्य, उम्र 22 वर्ष, निवासी मदर टेरेसा नगर, सुपेला, दुर्ग।
5. तीन विधि से संघर्षरत बालक।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 04 नग मोबाइल फोन।
2. 02 नग मोटरसाइकिल।
3. 02 नग धारदार हथियार।
4. एटीएम कार्ड एवं अन्य सामग्री।
5. कुल लगभग 1,40,000 रुपये मूल्य का मशरूका।
▪️ सराहनीय भूमिका : दोनों प्रकरणों का त्वरित खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामद करने में चौकी अंजोरा पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : आमजन से अपील है कि सुनसान स्थानों एवं रात्रिकालीन यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




