chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, तीन अलग अलग अपराधों मे 04 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदिनी नगर एवं थाना खुर्सीपार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रथम प्रकरण में दिनांक 08.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।

सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई, जिसमें दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा शराब एवं एक मोटर साइकिल जप्त की गई। द्वितीय प्रकरण में दिनांक 09.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल से अवैध शराब परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 पौवा देशी मदिरा शराब एवं एक मोटर साइकिल जप्त की गई। तृतीय प्रकरण में दिनांक 09.06.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंच के पास शास्त्री नगर में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखे गए 30 पौवा देशी मदिरा शराब जप्त किए गए।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री किया जाना।

▪️ घटनास्थल :

1. ग्राम पथरिया एवं थाना नंदिनी नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
2. ग्राम कोकड़ी, थाना नंदिनी नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
3. दुर्गा मंच के पास, शास्त्री नगर, खुर्सीपार, भिलाई।

अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, तीन अलग अलग अपराधों मे 04 आरोपी गिरफ्तार... अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, तीन अलग अलग अपराधों मे 04 आरोपी गिरफ्तार...

▪️ आरोपी का विवरण :

1. सम्पूरण दास, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
2. महेश टंडन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
3. हुमन जांगड़े, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोकड़ी, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
4. सुनील प्रसाद, निवासी शास्त्री मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. कुल 115 पौवा देशी मदिरा शराब, अनुमानित कीमत 12,100 रुपये।
2. 02 मोटर साइकिल, अनुमानित कीमत 85,000 रुपये।
3. कुल जप्ती मूल्य लगभग 97,100 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाहियों में थाना नंदिनी नगर एवं थाना खुर्सीपार पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button