अवैध शराब बिक्री करने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 09.06.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अर्जुन नगर शीतला मंदिर रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति काले एवं लाल रंग के थैले में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम एम. जगदीश, उम्र 52 वर्ष, निवासी कैम्प-1 स्टील नगर, आंध्रा स्कूल के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 बोतल देशी मसाला शराब, 16 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम 1,500 रुपये बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4,700 रुपये है।
आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 218/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 09.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिना वैधानिक अनुमति के शराब का संग्रहण एवं बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल : अर्जुन नगर शीतला मंदिर रोड पुलिया के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण : 1. एम. जगदीश, उम्र 52 वर्ष, निवासी कैम्प-1 स्टील नगर, आंध्रा स्कूल के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 04 बोतल देशी मसाला शराब।
2. 16 पौवा देशी मसाला शराब।
3. बिक्री रकम 1,500 रुपये।
4. कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग 4,700 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की त्वरित सूचना संकलन, प्रभावी घेराबंदी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आमजन का सहयोग अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




