chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

हीरोइन-चिट्ठा तस्करी मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 02.01.2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढांचा भवन क्षेत्र निवासी रज्जी कौर अपने पुत्र किशन सिंग के साथ मिलकर अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा एवं डोडा की बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपीगण के किराये के मकान से 33.36 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा एवं 281.85 ग्राम डोडा जप्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 8, 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी रज्जी कौर, किशन सिंग, मिथलेश, परमेश्वर, लोकेश, निहाल, अल्ताफ, माजिद, दीपक कुमार शाह, रणदीप एवं अभयजोत सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। विवेचना के दौरान फरार आरोपी राहुल उर्फ गौरव पाठक की लगातार पता तलाश की जा रही थी, जिसे दिनांक 24.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री एवं तस्करी करना।

▪️ घटनास्थल : ढांचा भवन क्षेत्र, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. राहुल उर्फ गौरव पाठक, उम्र 30 वर्ष, निवासी खुर्सीपार जोन-03, सड़क नंबर 04, वार्ड क्रमांक 34, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. पूर्व में जप्त 33.36 ग्राम हीरोइन चिट्ठा।
2. पूर्व में जप्त 281.85 ग्राम डोडा।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। फरार आरोपी की लगातार तलाश कर प्रभावी कार्यवाही की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button