बॉम्बे आवास में सुबह 4 बजे पुलिस रेड, 5 बिना नंबर वाहन जब्त, कई संदिग्ध हिरासत में…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.05.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर स्थित बॉम्बे आवास एवं आईएसडीपी आवास में विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच करते हुए 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ एवं सत्यापन कार्यवाही की गई।
साथ ही मौके से बिना नंबर की 05 संदिग्ध दोपहिया वाहन जप्त कर उनके दस्तावेजों एवं स्वामित्व संबंधी जांच की जा रही है। कार्यवाही के दौरान 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 स्थायी वारंट की तामीली भी की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना एवं फरार आरोपियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करना रहा।
▪️ स्थल : बॉम्बे आवास एवं आईएसडीपी आवास, जवाहर नगर, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री : 1. बिना नंबर की 05 संदिग्ध दोपहिया वाहन
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर, थाना नंदिनी, थाना नेवई, चौकी स्मृति नगर, चौकी जेवरा सिरसा, महिला थाना, यातायात थाना भिलाई एवं रक्षित केन्द्र दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। संयुक्त टीम द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




