दुर्ग में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.05.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी दुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम लाल पटेल निवासी गिरधारी नगर तथा मेघराज यादव निवासी शीतला नगर दुर्ग बताया। आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा शोले मसाला शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा वाहन जप्त किया गया। मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 350/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
घटना का कारण : अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करना।
घटनास्थल : सब्जी मंडी, दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. श्याम लाल पटेल, निवासी गिरधारी नगर
2. मेघराज यादव, निवासी शीतला नगर, दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. 30 पौवा शोले मसाला शराब
2. एक ई-रिक्शा वाहन
3. कुल मशरूका कीमत लगभग 1,03,000/- रुपये
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




