भिलाई नगर निगम में संविधान दिवस पर गूंजा एकता और अखंडता का संकल्प…
आयुक्त सुरूचि सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ, लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

भिलाईनगर। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई में संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करने की शपथ ली।
संविधान देश की एकता और लोकतंत्र का आधार : सुरूचि सिंह
इस अवसर पर निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। हम सभी भारतीय एक हैं और संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का सम्मान करते हुए उसकी रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान की गरिमा बनाए रखे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प
संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करने के साथ इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

निगम के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, तहसीलदार डीकेश्वर साहू, उपायुक्त दिनेश कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं येशा लहरे, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




