पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर भड़का केन्या, हिंसक प्रदर्शन में 4 की मौत, 300 से ज्यादा गिरफ्तार…

केन्या की राजधानी नैरोबी में सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह झड़प तब हुई, जब ईंधन की रिकॉर्ड कीमतों के विरोध में पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन की हड़ताल शुरू हुई।
348 लोगों को किया गया गिरफ्तार
गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने यह भी बताया कि 348 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर ‘हिंसक और गैर-कानूनी’ विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने का आरोप लगाया जाएगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन चार लोगों की मौत कैसे हुई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि नैरोबी में पुलिस ने गोलियां चलाई थीं।
दो वाहनों में लगाई गई आग
राजधानी में हिंसक झड़प के चलते शहर के कई उपनगरों में यात्री फंस गए। शहर का मुख्य केंद्र में एकदम सन्नाटा पसर गया, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर टायर जलाए और वाहन चालकों पर हमला करते हुए कम से कम दो वाहनों में आग लगा दी।
पेट्रोल की कीमत में 8% की बढ़ोतरी
बता दें कि शुक्रवार को केन्या में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं हैं। डीजल की कीमत में 23.5% और पेट्रोल की कीमत में 8% की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने पिछली मूल्य वृद्धि का कारण ईरान युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति पर उसके प्रभाव को बताया था, लेकिन उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए उसने करों में कटौती की थी।
प्रदर्शन के बीच देश से बाहर हैं राष्ट्रपति विलियम रूटो
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो, जो देश से बाहर हैं। उन्होंने इस नई मूल्य वृद्धि या विरोध प्रदर्शनों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, केन्या नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शुक्रवार को कहा कि बढ़ी हुई कीमतों का असर सभी वस्तुओं और सेवाओं पर पड़ेगा।
उसने यह भी बताया कि अप्रैल से मई के बीच केन्या में हुई मूल्य वृद्धि, वैश्विक तेल कीमतों में हुई वृद्धि की तुलना में कहीं ज्यादा थी। ‘यह इस बात का संकेत है कि घरेलू स्तर पर लागत बढ़ने की प्रक्रिया लगातार जारी है।’
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




