भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की अंतिम तैयारी बैठक संपन्न…

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर अंतिम तैयारी बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 19 एवं 20 मई को राजनांदगांव के समीप सोमनी टोल प्लाजा के पहले स्थित संचिता लॉन में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के अनुशासित, भव्य एवं सफल संपादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्धारण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम टोली सदस्य चंद्रिका चंद्राकर,
जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान टोली संयोजक दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य तेखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्येय तथा प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। श्री कौशिक ने आगे कहा कि आवास, भोजन, पंजीयन, अनुशासन, स्वागत, मंच व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
आयोजित बैठक को जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्ये, प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी ने भी संबोधित किया। आयोजित बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आई टी सेल जिला सह संयोजक उमेश गिरी, जुही चंद्राकर, राजेश सिंह राजपूत, प्रीति राजपूत, लेखिका आढतिया मुकेश बेल चंदन हिमांशु सिंह, अनिकेत यादव,
नितेश शर्मा, सुरेश दीक्षित, अबीर गोयल, अजय उमरे, दिनेश देशमुख, गौरव शर्मा, नीरज पांडेय, कुंदन साहू, कमलेश हिरवानी, ताम्रध्वज साहू, संदीप जैन, ओमप्रकाश पांडेय, मलखान सिंह, लोधी दीपक सिन्हा, सरस्वती साहू, कल्पना जांगड़े, विनय महोबिया, रेखा चंद्राकर, सखी ठक्कर, आशुतोष यादव, कमल सोनी, श्वेता सिंह, आराधना पांडेय, विजय बनोठे, आंचल यादव सहित बैठक की अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




