
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 07.05.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होटल ऋषि के पास रेलवे स्टेशन के सामने कुछ व्यक्ति अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 305/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️घटना का कारण :
आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु रुपए पैसों का दांव लगाना।
▪️घटनास्थल :
होटल ऋषि के पास, रेलवे स्टेशन के सामने, थाना मोहन नगर क्षेत्र, दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. मोहसिन खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी।
2. राहिल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी।
▪️जप्त सामग्री :
1. 03 नग मोबाइल फोन।
2. नगदी रकम 36,100 रुपये।
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। विशेष टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




