छावनी चौक में दुकान में लगी आग, यातायात पुलिस की तत्परता से पाया गया काबू…

भिलाई/ यातायात शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे एवं हमराह आरक्षक रमेश चंद्राकर, दिनेश द्विवेदी एवं ओम प्रकाश तिवारी प्रातः लगभग 09:30 बजे छावनी चौक क्षेत्र में सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर कार्यवाही हेतु जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर रुकी तथा दुकान मालिक को फोन कर मौके पर बुलाया गया। दुकान खुलवाने के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिये जाने से बड़ी जनहानि एवं नुकसान होने से बचाव हुआ।इस दौरान बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को दें ताकि समय रहते आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




