chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता,सूने मकान चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग-भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

क्षेत्र में लगातार सूने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा गश्त, मॉर्निंग पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। प्रकरणों की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं लगभग 1600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी नौशाद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

एसीसीयू एवं थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने ससुराल गौतम नगर खुर्सीपार में रहकर मालवाहक वाहन चालक का कार्य करता था। आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी है तथा दिन में सूने मकानों की रेकी कर रात्रि में अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी से प्राप्त रकम से आरोपी द्वारा हीरो डेस्टिनी वाहन क्रय किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गुरूनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर एवं जिला बालोद के करहीभदर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया। चोरी के सोने-चांदी के जेवर महिलाओं के माध्यम से पावर हाउस स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखे जाते थे। मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे एवं ज्वेलरी दुकान से कुल 60 ग्राम सोना, 8.50 ग्राम चांदी, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा, नगदी रकम 7,800 रुपये एवं चोरी में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी वाहन क्रमांक CG 07 DD 9877 जप्त किया गया है। कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 13,12,800 रुपये है। प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है।

▪️ घटना का कारण : आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सूने मकानों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देना।

▪️ घटनास्थल : गुरूनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर जिला दुर्ग एवं करहीभदर जिला बालोद।

▪️ आरोपी का नाम :

1. नौशाद, निवासी ग्राम बारा, थाना सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
2. नगीना, निवासी गौतम नगर खुर्सीपार, भिलाई
3. मदीना, निवासी गौतम नगर खुर्सीपार, भिलाई
4. दुर्गेश गोस्वामी, शुभलाभ ज्वेलर्स, पावर हाउस भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. लगभग 60 ग्राम सोने के जेवर
2. लगभग 8.50 ग्राम चांदी के जेवर
3. कैमरा
4. इंडक्शन चूल्हा
5. नगदी रकम 7,800 रुपये
6. हीरो डेस्टिनी वाहन क्रमांक CG 07 DD 9877
7. कुल मशरूका कीमती लगभग 13,12,800 रुपये

▪️ खुलासा अपराध विवरण :

1. थाना वैशाली नगर – अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 305(A), 303(4) बीएनएस
2. थाना जामुल – अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 305(A), 303(4) बीएनएस
3. थाना पुरानी भिलाई – अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 305(A), 303(4) बीएनएस
4. थाना पुरानी भिलाई – अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 305(A), 303(4) बीएनएस
5. थाना सुपेला – अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(A), 303(4) बीएनएस
6. जिला बालोद – अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 305(A), 303(4) बीएनएस

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में एसीसीयू एवं थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज परीक्षण, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 06 प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर सूना छोड़ने की स्थिति में पड़ोसियों अथवा स्थानीय पुलिस को जानकारी अवश्य दें एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button