chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

डबल मर्डर केस: घर में घुसकर महिला और मासूम पर चाकू से हमला, 2 की मौत, बेटी की हालत गंभीर…

दिनांक 2 5-04- 2026 के प्रातः लगभग 8:00 बजे आरोपीया सरोजनी भारद्वाज निवासी ग्राम हल्दीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती हाल निवासी आशा नगर सिकोला भाठा थाना मोहन नगर द्वारा एस टी एफ कॉलोनी डी ब्लॉक फ्लैट नंबर डी -15 स्थित एस टी एफ आरक्षक ललितेश यादव के मकान में बलात प्रवेश कर ललितेश यादव की पत्नी श्रीमती रीना यादव उम्र 35 वर्ष, उसकी पुत्री नैना यादव उम्र 12 वर्ष एवं पुत्र आदित्य यादव उम्र 08 वर्ष को हत्या की नीयत से घर में रखे सब्जी काटने वाले चाक़ू से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया।

घायल तीनों व्यक्तियों को पड़ोसियों की मदद से तत्काल उपचार हेतु हाईटेक हॉस्पिटल स्मृति नगर में एडमिट कराया गया जहाँ पर उपचार के दौरान श्रीमती रीना यादव एवं उनके आठ वर्षीय पुत्र आदित्य यादव की मृत्यु हो गई है घायल लड़की नैना यादव 12 वर्ष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रकरण में प्रार्थी एस टी एफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर आरोपी सरोजनी भारद्वाज 25 वर्ष के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास के तहत धारा 109,103 (1) बी एन एस के तहत अपराध क़ायम किया जाकर आरोपीया सरोजनी भारद्वाज को पूछताछ पश्चात प्रकरण में गिरफ़्तार किया गया है प्रकरण में हत्या के कारणों के संबंध में आरोपिया से पूछताछ विवेचना की जा रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button