कैरियररोजगार

SSC Selection Post Phase-14 भर्ती 2026: 3003 पदों पर आवेदन शुरू, 4 मई आखिरी तारीख…

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है, जिससे परीक्षा और ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी होगी. 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स के लिए यह सुनहरा मौका है, जहां वो अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

SSC ने कुल 3003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. कैंडिडेट्स 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई है. अगर आवेदन में कोई गलती हो जाए तो 11 से 13 मई तक करेक्शन का मौका मिलेगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून में होने की संभावना है.

पदों की डिटेल और योग्यता

इन पदों में सामान्य वर्ग के 1534, ओबीसी के 667, एससी के 346, ईडब्ल्यूएस के 271 और एसटी के 185 पद शामिल हैं. कई पद 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन योग्यता के अनुसार हैं. एज लिमिट की बात करें तो 18 से 25 वर्ष है, जबकि कुछ पदों के लिए यह 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है.

परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

इस बार परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है. चारों विषय रीजनिंग, जनरल नॉलेज, मैथ्स और अंग्रेजी के लिए अलग-अलग 15 मिनट दिए जाएंगे. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 200 नंबरों के होंगे और कुल समय 60 मिनट रहेगा.

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता

SSC ने सेलेक्शन प्रोसेस को पारदर्शी बनाने के लिए स्लाइडिंग सिस्टम लागू किया है. हाल ही में पहचान वैरीफिकेशन के दौरान 300 उम्मीदवारों में से 220 ने अपनी पोस्ट फाइनल की, जबकि 80 उम्मीदवारों ने बेहतर विकल्प के लिए इंतजार करना चुना.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button