businesscareerchhattisgarhknowledgeकैरियरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगयूटिलिटी न्यूजरायपुरव्यापार

रायपुर में SMBConnect – The Global RISE का आयोजन, पांच व्यापार के चैंपियन सम्मानित…

स्वदेशी व्यापारी मंच ने उद्यमियों को दिए वैश्विक बाजार से जुड़ने के अवसरों पर विचार-विमर्श का मंच, पैनल डिस्कशन में उद्योग और व्यापार के विस्तार पर हुई चर्चा

रायपुर। स्थानीय उद्योग एवं व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निवेश की नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होटल बेबीलोन कैपिटल में आयोजित SMBConnect – The Global RISE कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वदेशी व्यापारी मंच एवं SMBConnect के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बिजनेस कॉन्फ्रेंस में उद्योगपतियों, निवेशकों, व्यापारियों, एक्सपोर्टर्स और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

रायपुर में SMBConnect – The Global RISE का आयोजन, पांच व्यापार के चैंपियन सम्मानित...

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, व्यावसायिक नवाचार, अंतरराष्ट्रीय बाजार, बेहतर प्रबंधन और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों से जोड़ना रहा।

वैश्विक बाजार में छत्तीसगढ़ के व्यापार को पहचान दिलाने पर जोर

कार्यक्रम के विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के प्रदेश संयोजक अजय भसीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां के उद्यमियों एवं व्यापारियों को आधुनिक तकनीक, बेहतर व्यावसायिक प्रबंधन और वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप अपनी क्षमताओं का विस्तार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाना जरूरी है।

विशेष अतिथि जगदीश पटेल ने भी बदलते व्यावसायिक परिवेश में नवाचार, तकनीकी विकास और मजबूत व्यावसायिक नेटवर्किंग को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उद्यमियों को नए विचारों और संभावनाओं से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

पांच बिजनेस चैंपियंस को एक्सीलेंस अवार्ड

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी व्यापारी मंच की ओर से विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पांच उद्यमियों को बिजनेस चैंपियन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं—

  • अनिल जोतसिंघनी – इवेंट एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर

  • नितिन खूबचंदानी – ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर

  • राकेश अग्रवाल – ट्रकिंग सॉल्यूशन सेक्टर

  • दीपक विधानी – इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर

  • आनंद श्रीवास्तव – यूज्ड कार एवं ऑटोमोबाइल सेक्टर

सम्मान समारोह में अजय भसीन ने कहा कि ऐसे सम्मान उन उद्यमियों का उत्साह बढ़ाते हैं, जिन्होंने मेहनत, नवाचार और व्यावसायिक दक्षता के दम पर अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

पैनल डिस्कशन में वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने पर मंथन

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पैनल डिस्कशन रहा। इसमें उद्योग चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष जेपी गुप्ता, उद्योगपति महेश बंसल, भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र और अजय भसीन ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान उद्योगों के विकास, वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहचान स्थापित करने और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए जरूरी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

भिलाई चेम्बर के पदाधिकारी भी हुए शामिल

कार्यक्रम में भिलाई से चेम्बर की टीम के मनोहर कृष्णानी, चिन्ना राव, विकास पांचाल, पूर्णिमा नंदी, अनिल अग्रवाल, शिवराज शर्मा, निरंकार सिंह, कोमल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने SMBConnect – The Global RISE को छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग जगत को नए अवसरों, निवेश और वैश्विक व्यावसायिक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन शंकर सचदेव ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button