
दुर्ग | नकली स्वर्ण आभूषणों पर कूटरचित 833 एवं 916 कैरेट का हालमार्क अंकित कर बैंक से ऋण लेने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी शाखा से जुड़ा है।
बैंक में लोन के लिए पहुंचा, जांच में खुली पोल
जानकारी के अनुसार, City Union Bank की नंदिनी रोड छावनी शाखा में 20 फरवरी 2026 की सुबह एक व्यक्ति स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण लेने पहुंचा। बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक द्वारा परीक्षण करने पर आभूषण नकली पाए गए। आरोपी ने आभूषणों पर 833 और 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क अंकित कर उन्हें असली बताने की कोशिश की थी। यदि समय पर जांच नहीं होती, तो बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपी की पहचान इस प्रकार की है:
आरोपी- राज कुमार पातरा (37 वर्ष)
निवासी – राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)
हाल निवास – प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
किन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध?
थाना छावनी में अपराध क्रमांक दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध:
-
धारा 318(4) BNS
-
धारा 336(2) BNS
-
धारा 62 BNS
के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
क्या-क्या हुआ जब्त?
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जप्त किए, जिनमें शामिल हैं:
-
01 नग हार
-
02 नग कंगन
-
02 नग चैन
-
01 नग ब्रेसलेट
-
01 नग अंगूठी
इन सभी पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित था।
सजगता से टली बड़ी आर्थिक क्षति
बैंक के स्वर्ण परीक्षक की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बैंक को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका। थाना छावनी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों एवं वित्तीय संस्थानों से अपील की है कि:
-
स्वर्ण आभूषणों के लेन-देन में प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें।
-
किसी भी संदिग्ध हालमार्क या दस्तावेज की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
-
धोखाधड़ी एवं कूटरचना जैसे अपराधों से सतर्क रहें।
ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




