chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

आत्महत्या का सनसनीखेज मामला: मां ने 8 साल की बेटी के साथ किया आत्मदाह, घर में मिली अधजली लाश…

दुर्ग, छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीएसपी टाउनशिप इलाके में एक महिला ने अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से आत्मदाह कर लिया। घर में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पारिवारिक विवाद बन सकता है कारण

पुलिस के मुताबिक, मृतका जागेश्वरी साहू अपने रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी पिता के घर में रह रही थी। जागेश्वरी का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला धमतरी जिला न्यायालय में तलाक की प्रक्रिया में था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

बच्ची को भी आग में झोंका

घटना में जागेश्वरी ने अपनी मासूम बेटी दिव्यांशी साहू को भी आग में झोंक दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

नंदनी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस आत्मदाह के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है। घटना से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button