छत्तीसगढ़भिलाई

टाउनशिप में जल आपूर्ति व्यवस्था सामान्य…

इस्पात नगरी, भिलाई में सुबह 8ः30 बजे पेयजल आपूर्ति करने वाले मरोदा पम्पहाउस में अचानक एक पम्प के एनआरबी का टॉप कवर अचानक फट गया। पूरे भिलाई टाउनशिप और संयंत्र के कुछ हिस्सों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समस्या का समाधान भिलाई इस्पात संयंत्र की समर्पित टीम ने अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए पूरी लगन और मेहनत से 13 घंटे के अल्प समय में व्यवस्था को दुरूस्त कर जलआपूर्ति को सामान्य बना दिया।

07 जुलाई 2025 को जल शोधन पम्पहाउस, मरोदा में अचानक तकनीकी ब्रेकडाउन के कारण टाउनशिप क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस स्थिति से निपटने के लिए संयंत्र के जल प्रबंधन विभाग और भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के पीएचई अनुभाग ने आपस में मिलकर और समन्वय के साथ कार्य करते हुए एक बड़ी चुनौती पर विजय प्राप्त की।

पंप हाउस के एनआरबी का टॉप कवर फटने से बड़ी तेज दबाव में पानी पंपहाउस में भरने लगा। उस वक्त सुबह का समय था और जल आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए तीन पंप एक साथ चल रहे थे। वहां उपस्थित कार्मिकों और अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सबसे पहले फटे पंप से बहने वाले पानी को रोकने का प्रयास किया।

इसी के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों, फायर ब्रिगेड, नगर सेवाएं विभाग और सभी संबंधित एजेंसियों को सूचना के साथ सतर्क कर दिया गया। संयंत्र के जल प्रबंधन विभाग के सभी अधिकारी महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) श्री जे पी सिंह के नेतृत्व में डब्ल्यूटीपी, मरोदा, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस और एचएमई के लोगों ने पहल करते हुए युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ किया।

विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक (जल प्रबंधन) ए बनर्जी, महाप्रबंधक (जल प्रबंधन) किशोर बुडा, महाप्रबंधक (जल प्रबंधन) संजय पांडेय, सहायक महाप्रबंधक (डब्ल्यूटीपी-डब्ल्यूएमडी) वी एस राय, एचएमई के महाप्रबंधक (एचएमई) आर के पंडा, उप प्रबंधक (एचएमई) अतुल भारडे, उप प्रबंधक (एचएमई) नरेन्द्र राव, सहायक प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) बी एस राव और उनकी टीम के सदस्यों ने एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य को प्रारंभ किया।

सर्वप्रथम पंप हाउस में भरे पानी से अन्य पंपों को क्षति न पहुंचे, इसके लिए दोनों पंपों को बंद किया, विद्युत आपूर्ति बंद की गई और अग्निषमन सेवा विभाग की मदद से भरे हुए पंप हाउस के पानी को निकाला गया। लगातार 13 घंटे से अधिक कार्य करते हुए इस समर्पित टीम ने पहले लगभग 4 बजे एक पंप को चालू करके देखा और क्रमषः रात्रि 10ः00 बजे तक सभी तीनों पंपों को चालू करके स्थिति को सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके साथ ही संयंत्र के पंप हाउस से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की आपूर्ति का दायित्व नगर सेवा विभाग के पीएचई अनुभाग के कंधे पर रहता है। ब्रेकडाउन की सूचना के साथ ही नगर सेवा विभाग को भी तत्काल जानकारी दी गई। नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) वी.के. पाठक व ए.बी. श्रीनिवास, उप महाप्रबंधक (पी.एच.ई.) डी.सी. सिंह, सहायक महाप्रबंधक (पी.एच.ई.) वी.के. भोंडेकर व पी.एल. साहू, सहित सभी कार्मिक तत्काल पंपहाउस पहुंच गए और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक योजनाबद्ध तरीके से अतिरिक्त व्यवस्था की ओर प्रयास शुरू कर दिया।

ब्रेकडाउन सुबह 8ः30 बजे के लगभग हुआ था, जिसके कारण सभी ओवरहैड टैंक और टाउनशिप को जल की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही थी। ब्रेकडाउन से सीधे पाइपलाइन से आपूर्ति की जाने वाली क्षेत्रों में पानी बंद हो गया। इस स्थिति को देखते हुए नगर सेवा विभाग ने अपने टैंकर और नगर निगम से भी स्थिति की चर्चा करते हुए सहयोग की अपेक्षा की।

जहां जरूरी था वहां टैंकरों से भी जल पहुंचाया गया। काफी जगह पर सुबह के समय जल आपूर्ति हो जाने से प्रभाव नहीं पड़ा। सभी विभागों के आपसी समन्वय से इस ब्रेकडाउन को मात्र 13 घंटे में रात्रि 9ः30 बजे तक दुरूस्त कर लिया गया और रात्रि 10ः00 बजे तक तीनों पंप चालू करके भिलाई बिरादरी के प्रति संयंत्र की प्रतिबद्धता को साबित किया।

पंप चालू होने के बाद नगर सेवा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया कि सभी ओवरहेड टैंकों को पूरा लबालब न भरे, ताकि समय पर पानी की आपूर्ति की प्रतिबद्धता को बनाए रखा जा सके और यह प्रयास सफल रहा। आज 08 जुलाई 2025 को सुबह पूरी टाउनषिप को समय पर जलापूर्ति की गई। पता ही नहीं चला कि किस बड़ी चुनौती पर रातों-रात विजय प्राप्त कर ली गई।

ब्रेकडाउन सामान्य होने के उपरांत, सर्वप्रथम टाउनशिप स्थित ओवरहेड टैंकों में जल भराव का कार्य शुरू किया गया। प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम सेक्टर-9 स्थित मुख्य चिकित्सालय के ओवरहेड टैंक को सामान्य किया गया। तत्पश्चात योजनाबद्ध ढंग से अन्य सेक्टरों में स्थित ओवरहेड टैंकों में जल भरकर दिनांक 08 जुलाई 2025 की सुबह से नियमित जल आपूर्ति बहाल कर दी गई।

भिलाई की कर्मठ और समर्पित इस्पात बिरादरी हमेषा ही चुनौतियों पर बेहतर निष्पादन करती है। बड़ी से बड़ी दिक्कतों को कम से कम समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना भिलाई का स्वभाव है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button