छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

जयंती नगर के दो प्रमुख सड़क होंगे दुरुस्त, सामुदायिक भवन भी बनेगा विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन…

दुर्ग। वार्ड 16 जयंती नगर के रहवासियों को कच्ची सड़क में आवागमन से निजात मिलने वाली है, वार्ड के दो प्रमुख सड़क का सीमेंटीकरण और डामरीकरण किया जायेगा। इसके अलावा महिला समिति की मांग पर सामुदायिक भवन भी बनेगा। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने चुनाव में किये वादे के अनुरूप उनकी मांग को पूरा करते हुए वार्ड के नागरिकों के साथ भूमिपूजन किये। उन्होंने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। यह कार्य भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पटरीपार क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश सरकार से निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है इसी कड़ी में आज वार्ड 16 जयंती नगर सड़क को दुरुस्त करने भूमिपूजन किये। कॉलोनी में आने जाने प्रमुख सड़क अब तक पक्का नहीं हो पाया है, जिससे बारिश के सीजन में आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, अपनी समस्याओ को लेकर नागरिकों ने शहर विधायक के समक्ष संज्ञान में लाए और कुछ महीनों में ही उनके वार्ड के सड़क बनाने शासन से राशि स्वीकृत हो गई। भूमिपूजन में पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव का वार्ड की महिलाओ ने स्वागत अभिनन्दन किये।

वार्ड 16 जयंती नगर में स्वीकृत 35 लाख की राशि से 16 लाख से सीमेंटीकरण सड़क और 19 लाख से डामरीकरण होगा। वार्ड में ही शिव मंदिर के पास 10 लाख की राशि से एक सामुदायिक भवन बनेगा जहाँ वार्डवासी आयोजन कर सकेंगे। मौके पर उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की दुर्ग शहर को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने लगातार काम किये जा रहे है।

मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग में विकास कार्यों की लगातार सौगात मिल रही है। इस दौरान पार्षद खिलावन मटियारा, गुलाब साहू, बबलू यादव, नीतू राजपूत, उमेश यादव, पार्षद कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button