छत्तीसगढ़दुर्ग

राईस मिलर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ कलेक्टर ने ली बैठक

दुर्ग /  कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राईस मिलर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने बैठक में धान की कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलों के पंजीयन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि विगत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी धान की कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलों का पंजीयन अनिवार्य है।

उन्होंने सभी राईस मिलर्स को शीघ्र पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया। इसके साथ-साथ धान खरीदी के समय-सीमा पर उठाव के लिए और प्रबंधन प्रणाली को बेहतर करने के लिए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात भी कही गई। बैठक में मिलर्स के सदस्यों ने भी अपने बात रखे।

इसके साथ ही उन्होंने राईस मिलर्स से समय पर मानक बारदाना उपलब्ध कराए जाने, कष्टम मिलिंग हेतु आवश्यक तैयारी, परिवहन, और भुगतान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि धान का उठाव जितनी तेजी से होगा धान खरीदी की व्यवस्था मुकम्मल रखने में उतनी ही मदद मिलेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button