SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर पद पर निकली भर्ती, 3 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन…
साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी रिस्क एश्योरेंस विभाग में होगी नियुक्ति, अनुभवी उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी करने के इच्छुक अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के अंतर्गत जनरल मैनेजर एवं हेड पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एक पद पर होगी भर्ती
SBI द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक CRPD/SCO/2026-27/36 के अनुसार जनरल मैनेजर एवं हेड–CSTRA (Cybersecurity & Tech Risk Assurance) के कुल 1 पद पर भर्ती की जाएगी। यह पद अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या साइबर सिक्योरिटी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा MCA अथवा संबंधित विषय में M.Tech/M.Sc डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 15 से 20 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना आवश्यक है। इसमें कम से कम 5 वर्ष का अनुभव बैंक या वित्तीय संस्थानों में सूचना सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी अथवा साइबर डिफेंस के क्षेत्र में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर होना चाहिए।
CISSP, CISM, CCISO और CISA जैसी प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।
आकर्षक वेतन और नियुक्ति की अवधि
इस पद के लिए वार्षिक CTC उम्मीदवार के अनुभव, वर्तमान वेतन और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के आधार पर तय किया जाएगा। बैंक ने स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवार के लिए CTC कोई सीमित कारक नहीं होगा। वेतन में 80 प्रतिशत फिक्स्ड और 20 प्रतिशत वेरिएबल पे शामिल रहेगा।
नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे बैंक के विवेकानुसार 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इस प्रकार अधिकतम अनुबंध अवधि 5 वर्ष होगी। पदस्थापना नवी मुंबई अथवा बैंक द्वारा निर्धारित अन्य स्थान पर की जा सकती है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये।
SC, ST एवं PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 19 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 दिसंबर 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 3 दिसंबर 2026 |
| आयु गणना की तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के साथ CTC पर बातचीत की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले SBI Careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Current Openings सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन CRPD/SCO/2026-27/36 खोलें।
विस्तृत विज्ञापन पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
महत्वपूर्ण: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




