भिलाई में नित्या इलेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण में शामिल हुए इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’…
सेक्टर-7 में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंद्रजीत सिंह, आयोजक रानू प्रधान ने किया स्वागत

भिलाई। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और महिलाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से भिलाई के सेक्टर-7 में आयोजित नित्या इलेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण में इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती रानू प्रधान द्वारा किया गया।
खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं को युवाओं और महिलाओं की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

आयोजन की सराहना
प्रतियोगिता की आयोजक श्रीमती रानू प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। स्थानीय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




