chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गदेश-दुनियायूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

30 घंटे की मूसलाधार बारिश से दुर्ग ग्रामीण में बिगड़े हालात, 20 गांवों पर बाढ़ का खतरा…

ललित चंद्राकर ने प्रशासन से फोन पर लिया जायजा, राहत-बचाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश

दुर्ग। लगातार 30 घंटे से अधिक समय से हो रही मूसलाधार बारिश ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हालात चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले की नदियों और नालों के उफान पर आने से दुर्ग ग्रामीण के करीब 20 गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित होने की जानकारी सामने आई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से गांवों में जलभराव, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपडेट लिया।

प्रभावित गांवों में तत्काल व्यवस्था के निर्देश

विधायक ललित चंद्राकर ने जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों और निचली बस्तियों में विशेष निगरानी रखी जाए। संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की जाए, ताकि ग्रामीण जोखिम वाले रास्तों पर आवागमन न करें।

विधायक ने प्रभावित परिवारों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा उनके लिए भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील

ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों से अपील की कि लगातार बारिश के बीच सभी लोग सावधानी बरतें और यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के नजदीक नहीं जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं सुरक्षा से जुड़े कदम तत्काल उठाए जा सकें।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button