bhilai-steel-plantchhattisgarhknowledgelifestyleअन्‍यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीभिलाई

1180 ठेका श्रमिकों ने परखी सुरक्षा समझ, 210 महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी…

सुरक्षित कार्यसंस्कृति को मजबूत करने बीएसपी में सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन, 12 टीमों के बीच हुआ संयंत्र स्तरीय फाइनल

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। ठेका श्रमिकों के लिए कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ट्रॉफी सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संयंत्र के चारों जोन से कुल 1180 ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

1180 ठेका श्रमिकों ने परखी सुरक्षा समझ, 210 महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी...

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ठेका श्रमिकों को सुरक्षा नियमों, संभावित जोखिमों की पहचान और सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा। इसके साथ ही श्रमिकों को सुरक्षा संबंधी ज्ञान को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में लागू करने तथा सेफ्टी एंबेसेडर के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

चार जोन से 1180 श्रमिकों की भागीदारी

15 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में आयरन, स्टील, मिल और सर्विस—इन चारों जोन के ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। कुल प्रतिभागियों में 970 पुरुष और 210 महिला श्रमिक शामिल रहीं।1180 ठेका श्रमिकों ने परखी सुरक्षा समझ, 210 महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी...

विभागीय एवं जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद चारों जोन से चयनित 12 श्रेष्ठ टीमों के बीच संयंत्र स्तरीय फाइनल आयोजित किया गया। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल थे और प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम के भीतर महिला श्रमिक की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

सुरक्षा से समझौता नहीं: पुष्पा एम्ब्रोस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) पुष्पा एम्ब्रोस ने कहा कि उत्पादन महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा मानकों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी कर्मियों से निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से संयंत्र को शून्य कार्यस्थल दुर्घटना के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर दिखाई देने वाली असुरक्षित परिस्थितियों की बिना किसी भय के रिपोर्टिंग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) पुष्पा एम्ब्रोस के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्विज मास्टर्स, जोनल कोऑर्डिनेटर्स, विभागीय सुरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्विज मास्टर्स एवं जोनल कोऑर्डिनेटर्स बिधान चन्द्र मंडल, निमेश गुप्ता, अवनीश दुबे, दिनेश पांडे, सुमित कुमार, आशुतोष प्रधान, एस.पी. सोनकर, एस.पी. निगम, नरेंद्र राव, एस.के.एन. भगत, सुनील शुक्ला, शशांक शर्मा, नागेंद्र राव, अजय टल्लू और तरुण दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसके अलावा उपमहाप्रबंधक (पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन) तरुण दत्ता, जल संसाधन विभाग के निमेश गुप्ता तथा सहायक महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) हेमंत कुमार वर्मा का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) हेमंत कुमार वर्मा ने किया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button