एचआर-एलएंडडी की पहल से सीएनसी सिमुलेशन प्रशिक्षण द्वारा तकनीकी दक्षताओं का विकास…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन-लर्निंग एवं डेवलपमेंट (एचआर-एलएंडडी) विभाग द्वारा तकनीकी दक्षताओं को सुदृढ़ करने तथा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत संयंत्र के प्रचालन कार्यों में सलंग्न कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय ‘इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन सीएनसी सिमुलेशन’ का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 कर्मचारियों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसपी में प्रशिक्षण अधोसंरचना के उन्नयन तथा कर्मचारियों को आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं से संबंधित उद्योग-उपयोगी तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएनसी की मूलभूत अवधारणाओं, जी एवं एम कोड प्रोग्रामिंग, टर्निंग एवं मिलिंग सिमुलेशन, उन्नत प्रोग्रामिंग तकनीकों तथा सिमुलेशन आधारित व्यावहारिक मूल्यांकन पर विशेष ध्यान दिया गया।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन पंकज वर्मा एवं आकाश कुमार उरकुड़े द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को उन्नत सिमुलेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीएनसी प्रोग्रामिंग एवं मशीनिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सिमुलेशन आधारित इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं की बेहतर समझ विकसित करने, प्रोग्रामिंग कौशल को मजबूत करने तथा सुरक्षित एवं नियंत्रित प्रशिक्षण वातावरण में सीएनसी प्रणालियों के संचालन एवं समस्या-निवारण की क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाया।
सीएनसी सिमुलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम, एचआर-एलएंडडी सेंटर द्वारा सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सीटीटीसी) के सहयोग से प्रशिक्षण अधोसंरचना के उन्नयन के लिए संचालित की जा रही पहल का हिस्सा है। इस सहयोग के अंतर्गत एचआर-एलएंडडी सेंटर द्वारा एडवांस्ड इंडस्ट्रियल हाइड्रोलिक्स, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मैनेजमेंट तथा अब सीएनसी सिमुलेशन जैसे विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बीएसपी के उत्पादन विभागों की बदलती तकनीकी एवं दक्षता संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप कर्मचारियों की क्षमताओं का निरंतर विकास करना है।
कार्यक्रम का सफल आयोजन महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एलएंडडी) संजीव कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) एस. फज़ली एवं एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (एचआर-एलएंडडी) सुश्री पी. जया प्रिया द्वारा किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा इस प्रकार की पहल के माध्यम से प्रशिक्षण अधोसंरचना को निरंतर सुदृढ़ करने, तकनीक आधारित अधिगम को बढ़ावा देने तथा आधुनिक इस्पात निर्माण की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप एक कुशल एवं सक्षम कार्यबल तैयार करने क



