दुर्ग

ये साइकिलें हमारी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएंगी और उनके सपनों को नई उड़ान देंगी”- विधायक ललित चंद्राकर

रसमड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रसमड़ा में आज निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने कक्षा 9वीं की 43 छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर में नीम, कदम और कटहल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि *”सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय तक सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ये साइकिलें हमारी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएंगी और उनके सपनों को नई उड़ान देंगी।”*

आगे उन्होंने कहा *”‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आज यहां नीम, कदम और कटहल के पौधे लगाए गए हैं। वृक्षारोपण के साथ उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान आज जन आंदोलन बन गया है। आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।”*

आगे ललित चंद्राकर ने कहा कि *”राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को केवल बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और समावेशी बना रही है। प्रदेश के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज और भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच मोतिम बालकिशन निषाद, जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, मंडल महामंत्री चेतन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद साहू, महामंत्री चमन यादव, SMDC अध्यक्ष रामाधिन पारकर, मंडल उपाध्यक्ष नंदू निर्मलकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकली साहू, बूथ अध्यक्ष रामखिलावान यादव, देवप्रकाश साहू, प्राचार्य एन.वी.एस.नलिनी, उषा बोहरा, सुशील केसरी, जी पी तिवारी, आईटीआई प्रिंसिपल खोपरा गड़ई, रुपेश यादव गरीबा तांडी सहित छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एन.वी.एस.नलिनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button