वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 03 मोटरसाइकिल बरामद…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
थाना भिलाई नगर क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना भिलाई नगर पुलिस एवं क्राइम टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। वाहन चोरी के संबंध में प्राप्त शिकायतों, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई।
जांच के दौरान संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने वाहन चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 03 मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी सार्वजनिक स्थानों एवं असुरक्षित स्थानों पर खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे तथा वाहनों को अपने कब्जे में छिपाकर रखते थे।
घटना स्थल :
थाना भिलाई नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का विवरण :
1. आशीष सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी रूआबांधा, भिलाई नगर।
2. आदित्य सनोडिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोषा नगर, सुपेला।
जप्त सामग्री :
1. टीवीएस स्टार, वाहन क्रमांक CG 07 LY 9224।
2. हीरो पैशन, वाहन क्रमांक CG 07 CK 4995।
3. पल्सर NS-125, वाहन क्रमांक CG 24 S 6613।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस एवं क्राइम टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी के वाहनों की बरामदगी में सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, उच्च गुणवत्ता के लॉक एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। वाहन चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




