दुर्ग

यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान निरंतर जारी

दुर्ग यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नगर निगम भिलाई एवं थाना सुपेला, छावनी, चौकी स्मृति नगर, थाना कोतवाली तथा थाना मोहन नगर के सहयोग से आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं अत्यधिक व्यस्त क्षेत्रों में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, सड़क पर अवैध अतिक्रमण समाप्त करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराना रहा।

अभियान के दौरान सुपेला चौक, पावर हाउस चौक, घड़ी चौक, नेहरू नगर, ग्रीन चौक, पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, सूर्या मॉल चौक एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा सुपेला चौक पर स्थापित यातायात बाधक होर्डिंग को हटाया गया, जिससे मार्ग अधिक खुला एवं सुरक्षित हो सका। इसके अतिरिक्त सड़क पर विचरण कर रहे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो।

कार्यवाही के दौरान संबंधित दुकानदारों, ठेला संचालकों, वाहन चालकों एवं अन्य व्यक्तियों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने तथा अवैध पार्किंग से बचने की समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपील :-

यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात नियमों का पालन करने में प्रशासन का सहयोग करें। शहर में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button