दुर्ग

बीएसपी में संयंत्र स्तरीय क्वालिटी सर्कल एवं 5-एस प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता ‘गुणवत्ता-2026’ संपन्न

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग (बी.ई.) द्वारा मानव संसाधन विकास केन्द्र में 27 से 29 जुलाई 2025 तक ‘गुणवत्ता-2026’ संयंत्र स्तरीय क्वालिटी सर्कल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संयंत्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्षेत्र में किए गए सृजनात्मक कार्यों की प्रस्तुति दी जाती है। ‘गुणवत्ता-2026’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में 31 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आरम्भ में विभाग-प्रमुख एवं महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता)  शिवराजन के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण, प्रतिभागी टीमों के विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, संयंत्र कार्मिक सहित प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने पाँच अलग-अलग श्रेणियों — मैन्यूफैक्चरिंग स्ट्रीम, मैन्यूफैक्चरिंग सपोर्ट स्ट्रीम, प्योर सर्विसेज स्ट्रीम, लीन क्वालिटी सर्कल तथा 5-एस में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। मैन्यूफैक्चरिंग स्ट्रीम में टीम अनन्या (एसपी-3) ने प्रथम, टीम सार्थक (सीओ सीसीडी) ने द्वितीय और टीम प्रगति-पाथ (यूआरएम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मैन्यूफैक्चरिंग सपोर्ट स्ट्रीम में टीम प्रवाह (पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन) प्रथम, टीम उर्जा (यूआरएम) द्वितीय और टीम मुस्कान (एसएमएस-2) तृतीय रही। वहीँ प्योर सर्विसेज स्ट्रीम में टीम स्पर्श (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) ने प्रथम और टीम श्रम सारथी (मानव संसाधन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लीन क्वालिटी सर्कल श्रेणी में टीम अभ्युदय (यूआरएम) प्रथम, टीम राफ्ट (ब्लास्ट फर्नेस-8) द्वितीय और टीम धैर्य (एसएमएस-3) तृतीय रही। साथ ही 5-एस श्रेणी में टीम जागृति (एस.एस शॉप) प्रथम, टीम विकास (आरईसीएल शॉप) द्वितीय और टीम ‘जागरूक होता इंसान’ (मार्स-1) तृतीय रही।

इस अवसर पर सर्वाधिक 6 टीमों की विभागीय भागीदारी के लिए यूआरएम को ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी विजेता टीमों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  पवन कुमार ने कहा कि संयंत्र में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने में यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह मंच न केवल राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताएं के लिए प्रतिभागी टीमों को चयन का अवसर देता है, बल्कि कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों के अभिनव समाधान खोजने का भी एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्रीमती सुरैया एस. कादर एवं वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) रवि कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) पी के साहू ने प्रस्तुत किया। इस आयोजन की सफलता में व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा संयंत्र स्तर पर यह प्रतियोगिता विगत 3 दशकों से से आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित टीमों को आगे की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button