भिलाई

यातायात एवं डीज़ल विभाग में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह आयोजित, 12 कार्मिक सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यातायात एवं डीज़ल (टी एंड डी) विभाग में दिनांक 10 जुलाई 2026 को विभागीय सभागार में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी विभाग) गोपीनाथ मलिक ने चयनित कार्मिकों को स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र तथा उनके जीवनसाथियों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यातायात एवं डीज़ल विभाग संयंत्र के परिचालन की महत्वपूर्ण कड़ी है, जहाँ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सुरक्षा एवं अनुशासित कार्यप्रणाली सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करते रहने तथा अपने सहकर्मियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रतन कुमार त्रिपाठी, जरनैल सिंह, अजीत कुमार मंडल, राकेश कुमार सिंह, रविन्द्र चंद्राकर, पीलू राम वर्मा,  नवनीत जॉन, उदय सिंह, दिलीप कुमार साहू, दुर्योधन सिंह, हेमचंद घृतलहरे एवं नारायण सिंह पैकरा को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में टी एंड डी विभाग के महाप्रबंधक  मनोज प्रसाद, उप महाप्रबंधक बी. डी. टुडू, सहायक महाप्रबंधक योगेश ठाकुर,  एस. के. साहू, मोहम्मद ए. आर. शरीफ तथा वरिष्ठ प्रबंधक श्रीधर नाग सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता एवं टीम भावना की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण एवं लगन के साथ कार्य करते हुए अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन–सेवाएं) डॉ. उपेंद्र कुमार शर्मा ने किया। समारोह के सफल आयोजन में अफज़ल खान, श्रीमती सोमा रानी, सुश्री लक्ष्मी दौलतानी एवं सुश्री प्रिया ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button