भिलाई

भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 में कक्षा 9 एवं 11 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन समारोह आयोजित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 में कक्षा 9 एवं 11 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण, उपलब्धियों तथा अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे थीं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से श्रीमती विभारानी कटियार, मनीष तिवारी, राजेश गुप्ता, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरिता कुमारी शाक्य, देवेन्द्र कुमार साहू, मनोज कुमार पुरैना, पवन कुमार अग्रवाल एवं पंचराम साहू सहित नवप्रवेशी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सतीश मिश्रा, शैलेन्द्र भोई, श्रीमती रजनी रजक एवं श्रीमती पी. मनीषा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं नृत्य से हुआ।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएँ होती हैं और उन्हें स्वयं को कभी भी किसी से कम नहीं समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का निरंतर विकास करने, लक्ष्य का समय रहते निर्धारण करने तथा शिक्षकों से अधिकाधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भिलाई विद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्राचार्य विजय सिंह पवार ने स्वागत उद्बोधन एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यालय की गत वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया। कु. रिया, सुजैन, कु. कनिष्का शर्मा एवं कु. सुहानी पाढ़ी ने विद्यालय में अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने कक्षा 9 एवं 11 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों राजवीर कोल, अयान शेख, सृष्टि एवं यश केसरी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का विद्यालय के समस्त शिक्षकों से परिचय भी कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता अनिल ने किया तथा श्रीमती सरिता कुमारी शाक्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती वंदना सोनवानी, श्रीमती सजिता राजेश, सत्य नारायण साहू, श्रीमती संगीता मिश्रा, डॉ. उपमा शुक्ला, गोवर्धन साहू, सुरेन्द्र कुमार खोब्रागड़े, सरवन कुमार साहू, मदन मोहन राव, श्रीमती विशाखा पांडे, श्रीमती भावना, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, श्रीमती नेहा सिंह एवं श्रीमती प्रतिमा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button