बीएसपी की ब्लास्ट फर्नेस-8 ‘महामाया’ ने 21 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस-8 ‘महामाया’ ने उत्पादन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 10 जुलाई 2026 को अपने अभियान (कैम्पेन) के दौरान 21 मिलियन टन संचयी हॉट मेटल उत्पादन का महत्वपूर्ण माइलस्टोन को पार कर लिया।
2 फरवरी 2018 को कमीशन की गई ब्लास्ट फर्नेस-8 ने यह उपलब्धि मात्र 3,080 दिनों में हासिल कर भारतीय इस्पात उद्योग में एक नया मानदंड स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि फर्नेस ने 20 मिलियन टन से 21 मिलियन टन संचयी हॉट मेटल उत्पादन का सफर केवल 121 दिनों में पूरा किया, जो इसकी उत्कृष्ट परिचालन क्षमता, उच्च तकनीकी दक्षता तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।
ब्लास्ट फर्नेस-8 ‘महामाया’ भिलाई इस्पात संयंत्र के हॉट मेटल उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस्पात निर्माण प्रक्रिया की समग्र दक्षता को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। अत्याधुनिक तकनीक, सुव्यवस्थित परिचालन, प्रभावी रखरखाव तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति के बल पर विभाग लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए उत्पादन मानदंड स्थापित कर रहा है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने ब्लास्ट फर्नेस-8 की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके समर्पण, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क की सराहना की।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




