दुर्ग

गनियारी पहुंचे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, दिवंगत तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिवारजनों से चर्चा किये

दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की धरोहर दिवंगत डॉ. तीजन बाई के गृहग्राम गनियारी स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुःख की घड़ी में परिवारजन को संबल प्रदान किये।

शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी अद्वितीय पंडवानी शैली से छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनकी कला, व्यक्तित्व और सांस्कृतिक योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके गृहग्राम गनियारी पहुंचे और 14 जुलाई को आयोजित होने वाले दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिवारजनों से चर्चा किये। एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिवंगत तीजन बाई के प्रसंशक और कला जगत से आने लोगों के लिए बैठक और भोजन व्यवस्था सहित सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उनके परिवारजनों से जानकारी लिए और उन्होंने आश्वासन दिया की शासन हर संभव सहयोग के लिए दिवंगत तीजन बाई के परिजनों के साथ है। इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे, ग्राम के नागरिक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button