अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार कर 32 पौवा देशी मदिरा एवं बिक्री रकम जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 22.06.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उडिया बस्ती, बापू नगर, खुर्सीपार भिलाई में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुबारक हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी उडिया बस्ती, बापू नगर, खुर्सीपार, भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई अवैध शराब एवं बिक्री रकम बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती कार्यवाही की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 239/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
उडिया बस्ती, बापू नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मुबारक हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी उडिया बस्ती, बापू नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 32 पौवा देशी मसाला मदिरा, कीमती लगभग ₹3,200/-।
2. शराब बिक्री रकम ₹6,000/-।
कुल जुमला कीमती ₹9,200/-।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री, नशे के कारोबार अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




