दुर्ग

कबीर साहब के 629वें प्रकट दिवस पर सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

आज दिनांक 14.06.2026 को प्रातः 11:30 बजे कबीर नगर, ग्राम करहीडीह में कबीर साहब के 629वें प्रकट दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, साइबर क्राइम जागरूकता एवं रोकथाम, हेलमेट वितरण तथा महिला कमांडो को किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कबीर साहब के 629वें प्रकट दिवस पर सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को यातायात नियमों के पालन, नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 100 से 150 महिला एवं पुरुष नागरिकों की सहभागिता रही। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार सामाजिक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीपी ट्रैफिक सदानंद सिंह, साइबर प्रभारी संकल्प राय, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा श्रीमती समिति मिश्रा, ग्राम करहीडीह स्कूल के प्राचार्य श्री शर्मा, साहू समाज करहीडीह के अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाचार लेखन तक जारी रहा।

▪️ सराहनीय भूमिका :

यातायात पुलिस दुर्ग, साइबर सेल दुर्ग, श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला इकाई तथा कार्यक्रम आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button