मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, संडे का नहीं मिला फायदा, तीसरे दिन कमाई रही उम्मीद से कम

कंगना रनौत की हालिया रिलीज ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन अच्छी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन पहले रविवार को यह रफ्तार बनाए रखने में फिल्म को संघर्ष करना पड़ा। 12 जून को रिलीज हुई मनोज तापड़िया की इस फिल्म में 26/11 के हमलों की घटनाओं को उन हेल्थकेयर वर्कर्स के नजरिए से दिखाया गया है, जिन्होंने मरीजों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी। कंगना न सिर्फ इस फिल्म की मुख्य कलाकार हैं, बल्कि उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म्स बैनर के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी किया है।

‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन अनुमानित 1.58 करोड़ की कमाई की, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई 4.25 करोड़ हो गई। खबर लिखने तक फिल्म इतनी ही कमाई की है। रविवार के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। दूसरे दिन 1,956 शो के मुकाबले तीसरे दिन इसके शो की संख्या काफी घटकर 794 रह गई, जबकि कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 14% रही जो एक दिन पहले दर्ज की गई 17% ऑक्यूपेंसी से कम है।

पहले संडे सुस्त पड़ी कंगना रनौत की फिल्म

शुक्रवार को 1 करोड़ की मामूली ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई थी। दूसरे दिन कमाई में लगभग 45% का उछाल आया और फिल्म ने 1.45 करोड़ कमाए। कमाल की बात यह है कि मेकर्स ने देश भर में ‘बाय वन गेट वन’ टिकट ऑफर शुरू किया था, लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। ऐसे में फिल्म रविवार तक अपनी रफ्तार बनाए नहीं रख पाई।

भारत भाग्य विधाता टैक्स-फ्री 

बॉक्स ऑफिस पर चल रही ‘भारत भाग्य विधाता’ को दिल्ली और हरियाणा दोनों जगहों पर टैक्स-फ्री किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद यह घोषणा की, जिसमें कंगना रनौत भी शामिल हुई थीं। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी यही घोषणा की थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button