दुर्ग

घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली आरोपिया गिरफ्तार, चोरी गई चांदी की पायल बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 25.11.2025 को प्रार्थिया सोहद्रा साहू, निवासी स्टेशन मरोदा, ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर की आलमारी में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 62,000 रुपये थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 383/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपिया पूर्णिमा साहू से पूछताछ की गई। पूछताछ में प्राप्त तथ्यों एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपिया के कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपिया को दिनांक 13.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

घर में रखे कीमती आभूषणों को चोरी कर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से घटना कारित की गई।

▪️ घटनास्थल :

रंजना मेडिकल के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. पूर्णिमा साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रुपास, जिला भरतपुर (राजस्थान), वर्तमान पता शंकरनगर, वार्ड क्रमांक 18, शास्त्री चौक, कैम्प-1, सुपेला, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. चांदी की 02 जोड़ी पायल वजनी 33.800 ग्राम एवं 28.680 ग्राम।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक प्यारे लाल साहू एवं आरक्षक रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे कीमती सामान एवं आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button