म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की राशि का अवैध लेन-देन करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि जमा की गई तथा खाताधारकों द्वारा उक्त खातों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेन-देन कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि के हस्तांतरण एवं अवैध धन के लेन-देन के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 318(4), 317(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न कोटक महिंद्रा बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन।
▪️ आरोपी का नाम :
1. पीयूष डडसेना, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग।
2. साहिल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ऋषभ साउथ सिटी, पोटिया, दुर्ग।
3. खुशी झा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांबे आवास, वैशाली नगर, भिलाई।
4. मोहम्मद फरान, उम्र 22 वर्ष, निवासी अयप्पा नगर, भिलाई।
5. अभिजीत कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर-05, भिलाई।
6. आदित्य रजक, उम्र 21 वर्ष, निवासी शक्ति विहार, रिसाली।
7. आशीष चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी मीनाक्षी नगर, दुर्ग।
8. निखिल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, कुरूद, जामुल।
9. रितेश मसीह, उम्र 19 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03।
10. मो. सोहेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जलेबी चौक, भिलाई।
11. निकिता चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, सुपेला, भिलाई।
12. शुभा सेंगर, उम्र 38 वर्ष, निवासी हुडको, भिलाई।
13. शिवम पांडेय, उम्र 27 वर्ष, निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।
14. रितेश देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, कोहका।
15. रणधीर झा, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांबे आवास, वैशाली नगर, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. प्रकरण से संबंधित बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन संबंधी दस्तावेज।
2. जांच में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं बैंकिंग अभिलेख।
(विस्तृत जब्ती विवरण विवेचना अनुसार)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की पुलिस टीम, साइबर सेल एवं विवेचना अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण एवं बैंकिंग दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। बैंक खातों का दुरुपयोग साइबर अपराधों में किए जाने पर संबंधित खाताधारक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में दें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




