दुर्ग

नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही ज़ारी, अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार कर 30 पौवा देशी मसाला शराब की गई जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12.06.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुक्तिधाम रोड पतोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। संदेही व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक थैली में रखी 30 पौवा देशी मसाला शराब (5.4 बल्क लीटर) कीमती 3,000 रुपये बरामद कर जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 290/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब की बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

मुक्तिधाम रोड, पतोरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. सत्यवीर खुटियारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी गोडपेंडरी, थाना उतई, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 30 पौवा देशी मसाला शराब (शोले)
2. कुल मात्रा 5.4 बल्क लीटर
3. कुल अनुमानित कीमत 3,000 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक महेश यादव एवं आरक्षक राजीव दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समाज में नशामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button